Skip to main content

Posts

Showing posts with the label EMOTIONAL POETRY

Emotional poetry(अकेलापन) by Pallavi Mishra

  अकेलापन  लगता है बरसों से कोने में अकेले पड़ी हूं यह नीरस हृदय का खालीपन गुमसुम सी दीवार और मेरा चीखता मन गूंजता है कानों में।।              कभी मोबाइल, कभी खिड़कियों पर               कभी बालकनी में               राहों पर टकटकी लगाए              सुबह से शाम हो जाती है।             जहां किसी के लौटने का इंतजार नहीं             किसी को मुझ तक पहुंचने की जल्दबाजी नहीं। घड़ी की टिक-टिक की आवाज और सजे-धजे कमरे जहां सिलवट पड़ते ही नहीं। नींद कोसों दूर है यह सूनापन,अकेलापन इतनी व्यस्त दुनिया में जहां मेरे खालीपन की कोई जगह नहीं।। By Pallavi Mishra 

लोग भूल जाते है( emotional poetry writtenbyPallaviMishra))

  लोग भूल जाते हैं लोग भूल जाते हैं-२ उन चेहरों को जो संघर्ष के दौर में उनके हाथों को थामे   चलते थे लोग भूल जाते हैं।           जीवन के तूफानों में           दीया जलाकर उन्हें राह दिखाते थे          लोग भूल जाते हैं। जब हम रोये, पोंछा है आंसू और सुलाया अपनी गोद में लोग भूल जाते हैं।            दे देते हैं उन्हें ऐसा जख्म़           कि   उनकी बूढ़ी आंखों में           रातों की नींद नहीं होती और जागते रह जाते हैं आंसुओं के सैलाबों के संग लोग भूल जाते हैं...।। By Pallavi Mishra   

कब कर पाएंगे( life inspirational poetry written by Pallavi Mishra)

  किताबों का फलसफा तो पढ़ चुके है लोग -2 जिंदगी के आईने में कब उतार पाएंगे?  घर की औरतों में है मां दुर्गा का अं श-2  इस रूप को कब पहचान पाएंगे?  पैसों का कोई सेज नहीं होता-2  यह बात कब जान पाएंगे?  बेटे के लायक होने का गुरुर -2 दहेज को ना करके कब सराह पाएंगे?   हो सकता है मधुर संबंध एक मुस्कुराहट से  पर पहले आप, पहले आप का जुमला  कब तक दोहराएंगे?  सही है यह-2,  जानते हुए भी,  लोग क्या कहेंगे इस बात से  कब तक  घबराएं?  अच्छा छोड़ो यह सब बातें  बस यह बता दो इन बातों पर वाह-वाह  कब कर जाएंगे -2 WRITTEN BY PALLAVI MISHRA  

मेरे आंगन में( poetry on life written by Pallavi Mishra)

 मेरे आंगन  में मेरे आंगन में आज  एक फूल खिला है जिसकी पौध कई दिनों से सहमी थी। साहस खत्म हो रहा था खिलने का पत्तियाँ भी धीरे-धीरे छोड़ रही थी उसका साथ।                       वो सूखी सी... मुरझाई रहती                       लोगआते-जाते देखते थे उसका हाल।                       कोई खाद डालने को कहता, कोई पानी                      ‌ नसीहतों के तौर पर,                        बहुत लोग, बहुत कुछ कह जाते थे। वो पौध… चुपचाप सुनता रहता हर बात सोचता कोई तो पूछ लेता मेरे सूखने की वजह           कोई तो ठहरता मेरे पास, निहारता मेरी ओर कि समझ पाए मेरा हाल।                       एक दिन मेरी नजर पड़ी उस पौध पर       ...

अपनी पीड़ा लिखूं क्या? Written by Swati Tiwari

  आज मैं अपनी पीड़ा लिखूँ क्या?  लिख दूँ वह सच जो मैं खुद से छुपाती आई हूँ?  यह जीवन भी कितना ऊबड़ - खाबड़ हो गया ना!  पता ही नहीं चला कब मैं खुद से झूठ कहने लगी | मैं खुश हूँ, मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं हिम्मत से भरी हूँ.......  क्या सच में ऐसा है?  नहीं! यह एक भ्रम है जिसमें मैंने खुद को जकड़ रखा है,  मैं अंदर से टूटी हुई, अंधेरे से भरी हुई और प्यार से कोसों दूर हूँ,  मुझे एक ऐसा साथ चाहिए जिसके कंधे पर सिर रखकर रो सकूँ,  बिना डर के सबकुछ कह देना चाहती हूँ, खुलकर हँसना चाहती हूँ | अंधेरे में जो रक्त से आँखें भरी रहती हैं उनको पोंछना चाहती हूँ,  खुद से प्यार करना चाहती हूँ, मैं भी अकेलेपन से दूर जाना चाहती हूँ | हाँ! कभी - कभी त्रस्त आकर सोचती हूँ मौत कब आएगी,  दाग के इस डर से मुक्त हो उड़ान भरना चाहती हूँ,  चरित्र, संस्कार, सभ्यता की इन बेड़ियों में दम घुट चुका है मेरा,  अपने बचपने को फिर से जीवित करना चाहती हूँ | समझदार बनाए जाती है जिंदगी मुझे नासमझ ही रहने दो,  पीछे लौटकर अपनी हँसी वापस लाना चाहती हूँ,  वो लड...

ज़ख्म ( emotional quote)

  ज़ख्म ये इसलिए  दिखाती हूं मैं उसका हौसला  बढ़ाती हूं कि निशाना अचूक  है तेरा सिर को भी मैं कहां बचाती हूं।  दर्द   जाहिर  कभी नहीं करती बस आंखो से छलक जाती हूं जानती हूं मिजाज ज़माने का इसलिए  हां में हां मिलाते हूं सब्र  करती हूं लाख मैं लेकिन  बांध  की तरह टूट  जाती हूं।।                     BY PALLAVI  MISHRA 

एक अल्हड़ सी लड़की (written by Sumbul Parveen)

  एक अल्हड़ सी लड़की वो गुड़ियों की दुनिया में जीती थीं,  जबसे आई समझ उसे दुनिया की  वो अल्हड़ सी लड़की ग़ुम हो गई।  सुबह शाम परिंदों के झुंड निहारा करती थीं पंख हो उसके वो भी सोचा करती थीं,  नील गगन मे गोते खाने को  उसका मन मचलता था वो अल्हड़ सी लड़की....  अब आकाश निहारा करती है,  चौपाए पर लेटे हुए वो तारे देखा करती थीं,  गिरा जो एक तारा वो कुछ मांगा करती थीं वो अल्हड़ सी लड़की अब आसमान निहारा करती है...॥

पंछियों को देखा था...poetry on life

  पंछियों को देखा था  पंछियों को देखा था... तिनका-तिनका ढूंढते हुए, बटोरते हुए घोंसले बनाते हुए ,सजाते हुए  पंछियों को देखा था...  खुद के जिगर के टुकड़ों को  बेरहमों की नजर से बचाते हुए  पंछियों को देखा था, डर की जिंदगी गुजारते हुए...  कि तोड़ ना दे कोई भी,  कहीं भी जिंदगी के डोर और आज ठीक वैसे ही देख रही इंसानों को, कि डर है कब, कौन,क्यों, कैसे तोड़ दे  इनके तिनके के आशियाने को  कहीं बिखर ना जाएं सहेजें हुए सपने जो बने हैं कई बरसों में ।-2

खामोशियां( emotional poetry)

   वो जो ख़ामोश-सी रहती है... उसकी ख़ामोशी भी कुछ कहती रहती है । लोग कहते हैं वह गुमसुम ही रहती है ! कभी देखो जरा उसकी आंखों में  कितने दर्द भरे हैं उसमें  कुछ पूछती है उसकी निगाहें  वह क्या है कभी जाना है तुमने?  हर पल सवालों का जवाब ढूंढती रहती है  कि क्यों अपने हुए पराए ? क्यों अपने हुए पराए?

Poetry (don't judge)

  Don't judge anyone , By their phase of life. Phase of Life is like the moon, Could be changed very soon. Humans are made by their thoughts , It may be smooth or distort Don't judge anyone By their phase of life. Phase of life makes a person  Strong or broken It depends on how the situation is taken. Phase of life can make any relation healthier. Or can make it full of suffer Complexity of life can affect anyone's behaviour. So... Don't judge anyone by their phase of life.