एक अल्हड़ सी लड़की वो
गुड़ियों की दुनिया में जीती थीं,
जबसे आई समझ उसे दुनिया की
वो अल्हड़ सी लड़की ग़ुम हो गई।
सुबह शाम परिंदों के झुंड निहारा करती थीं
पंख हो उसके वो भी सोचा करती थीं,
नील गगन मे गोते खाने को
उसका मन मचलता था
वो अल्हड़ सी लड़की....
अब आकाश निहारा करती है,
चौपाए पर लेटे हुए वो तारे देखा करती थीं,
गिरा जो एक तारा वो कुछ मांगा करती थीं
वो अल्हड़ सी लड़की अब आसमान निहारा करती है...॥
कविता और कवयित्री का नाम
ReplyDeleteदोनो ख़ूबसूरत हैं
बोहोत खूबसूरत ❤️❤️❤️
ReplyDelete