Skip to main content

OCD STORY (Psychology based story)

 

DESCRIPTION-OCD (OBSESSSIVE COMPULSIVE DISORDER) 
बालकनी में बैठकर राजीव के साथ चाय पीना मुझे बहुत अच्छा लगता है | शादी के 18 साल हो गए पर अब भी सबकुछ नया लगता है | लेकिन गुजरे सालों में अपने किए बेवकूफी पर हमेशा शर्मिंदा रहती हूँ... |मैंने तो खो ही दिया था राजीव का साथ अपनी बेवकूफी से... 

घर के बड़ो ने भी कभी ध्यान नहीं दिया, बस कहते थे मियां-बीवी हैं आपस में लड़ेंगे और फिर रहेंगे भी साथ में |

सच बोलूं तो मुझे भी अंदाजा नहीं था कि मेरी एक आदत हम दोनों में ऐसा दरार ला देगी कि हम   divorce तक के फैसले पर पहुँच जाएंगे!! 

"मुझे हर चीज साफ-सुथरी  और जगह पर रखने की आदत थी, ऐसा तो सब करते हैं पर मैं जरुरत से ज्यादा सजग रहती थी|" राजीव फाइल सीधे ना रखे, पहने हुए t-shirts chair  पर रख दें, चाय पीकर हाथ ना धोएं और ना जाने क्या -क्या... ऐसी आदतें मेरे लिए किसी अपराध से कम नहीं होती थी, मैं सोचती थी कि ऐसे अपराधों के लिए भी सख्त से सख्त कारवाई होनी चाहिए | मैं चाहती तो नहीं थी पर बर्दाश्त करते-करते टोक ही दिया करती थी कि इस सामान को ऐसे मत छुएं, ऐसे मत रखिये, सोफे का कुशन कैसे किए हैं!!... और ना जाने क्या-क्या!! राजीव को अब ऐसा महसूस होने लगा था कि मैं अब उससे ऊब रहीं हूँ, अब प्यार नहीं करती |वो भी अब ताना देने लगे थे -तुम्हें मुझसे ज्यादा इन सामानों की फिक्र है | ये दरार कब से धीरे-धीरे इतनी गहरी पड़ने लगी हम दोनों को अंदाजा नहीं था |अब तो हमारी बातें भी दो ही पर केंद्रित रहती थी 'सफाई और सामान|'एक दिन राजीव ने बेड पर गीले  towel  क्या रख दिए, मेरा पारा सातवें आसमान पर...!! मैंने यह भी कह दिया मैं तुम जैसे गंदे इंसान के साथ अब नहीं रह सकती, मुझे तलाक दे दो |

फिर क्या था राजीव भी अड़ गए कि अब मुझे  भी तुम्हारे साथ नहीं रहना |

राजीव घर से निकल कर अपने दोस्त के यहाँ गए और सारी बातें share  की|

भगवान का लाख- लाख शुक्र है कि इनके दोस्त ने हमारी परेशानी के जड़ को पकड़ा और हमें ले गए counselling के लिए counsellor  के पास जहाँ पता चला कि हमारे तनाव का जड़ मेरा compulsive disorder हैं जिसे  OCD-obsessive compulsive disorder  कहते हैं जिसमें लोगों को भ्रम  होता है कि उनके आसपास की ज्यादातर चीजें किसी के हाथ लगा देने से भी  बहुत गंदी हो जाती है और यही भ्रम उनके मन में पैठ बना लेता है|counsellor की ये बात सुनकर मुझे ऐसा लगा कि मैंने  बैलून को अपने भ्रम से धीरे-धीरे  बहुत बड़ा कर लिया है और आज वो फट् से आवाज करके फूट गयी | कुछ दिनों तक  counsellor से therapy लेकर अब मैं बिलकुल सामान्य हो गई हूँ और अब राजीव गीले towel  मेरे कंधे पर भी रख देते हैं तो मुझे smile आती है गुस्सा नहीं |



Short story  written  by Pallavi Mishra

Comments

  1. In early phases of OCD every person took this term easy.....day moving forward then they realise it is going to complex.....so visit a psychologist it just normal.😌

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Emotional poetry(अकेलापन) by Pallavi Mishra

  अकेलापन  लगता है बरसों से कोने में अकेले पड़ी हूं यह नीरस हृदय का खालीपन गुमसुम सी दीवार और मेरा चीखता मन गूंजता है कानों में।।              कभी मोबाइल, कभी खिड़कियों पर               कभी बालकनी में               राहों पर टकटकी लगाए              सुबह से शाम हो जाती है।             जहां किसी के लौटने का इंतजार नहीं             किसी को मुझ तक पहुंचने की जल्दबाजी नहीं। घड़ी की टिक-टिक की आवाज और सजे-धजे कमरे जहां सिलवट पड़ते ही नहीं। नींद कोसों दूर है यह सूनापन,अकेलापन इतनी व्यस्त दुनिया में जहां मेरे खालीपन की कोई जगह नहीं।। By Pallavi Mishra 

Effective Communication:Techniques to Improve Communication Skills

  Improve communication Skills  Effective communication doesn't come easily to you, but by practicing assertiveness like assertive body language, steady eye contact without staring, smiling when pleased and many more. It would come in habits and will be part of communication skills. So, here are some of the key techniques that you can apply to make all your communication skills more assertive. a) Own your communication- It is very easy to say things to others without realising completely what can be the effect of that, so words are very powerful to make you feel a certain way. Before you speak or say something THINK twice. T - Is it true? H- Is it helpful?   I- Is it inspiring?   N- Is it necessary? K- Is it kind? (b) Try to describe rather than judge- Judging others with labels is a trick that our ego teaches us when we are young. Instead of judging someone,  we need to use honest and accurate communication devoid of judgement.  c) Manage conflict with ass...

Resilience inspirational quote

  Resilience Is a superpower that boosts our inner- self .